06 December Rashifal: कन्या राशि वालों के गृहकलह होंगे दूर, बाकी राशियों का ऐसा रहेगा दिन

06 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

06 दिसंबर 2020 राशिफल | 06 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। घर-परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। मजबूत आत्मविश्वास की वजह से आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार का निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपका व्यापार धंधा ठीक चलेगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज भाग्य का सितारा चमक सकता है। किस्मत के सहारे जीवन में आगे बढ़ने के कई मार्ग हासिल होंगे। आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा रहेगा। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चिंताजनक रहने वाला है। फिजूलखर्ची होने की वजह से आप काफी परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर की खानपान से परहेज करना होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। व्यापार में आपको मिलाजुला लाभ मिल सकता है। आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आमदनी के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में चल रहा कोई कलह दूर हो सकता है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पारिवारिक वातावरण खुशहाल बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। लव पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। छोटे कारोबारी लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। ईश्वर की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज भाग्य के सहारे कुछ अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आपका व्यापार आगे बढ़ेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। समाज में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। कामकाज में आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को रुके हुए कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरा करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक तरक्की हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आज आप अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि गलत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। भाग्य में सुधार आएगा। घरेलू सुख-साधनों की चीजों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।