07 March Rashifal: इन दो राशियों का दिन धन और करियर के मामले में होगा शुभ, मिलेगा मनचाहा फल

07 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 मार्च 2021 राशिफल | 07 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी भी व्यक्ति से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जरूरी कामों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके कार्यों के लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आपकी कमाई सामान्य रहने वाली है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन व्यापार के लिए शुभ नजर आ रहा है। आप किसी नई योजना को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी आमदनी और घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कई मामलों में फायदा मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आपको अपने शत्रुओं से संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। दोस्तों से आर्थिक मदद लेनी पड़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहेगा। नौकरी, व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी नई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप जोश में आकर कोई भी काम ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपने स्वभाव पर काबू रखना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलने वाला है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। अचानक किसी पुराने निवेश का फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। किसी नए व्यापार को शुरू करने की योजना बन सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। नए-नए जातकों से दोस्ती होगी परंतु अनजान जातकों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है। आपको अपनी मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आपके बदलते व्यवहार की वजह से घर के लोग काफी परेशान रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। नए-नए कामों की योजना दिमाग में आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में सफलता के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। अगर आप किसी नई योजना में कार्य कर रहे हैं तो काफी संभल कर रहना होगा। आप अपनी योजनाओं के तहत सभी काम पूरे करें। इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कारोबार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों और जीवन साथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। भविष्य के लिए धन संचय कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कठिन समय में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। मन में किसी बात को लेकर परेशानी बनी रहेगी। आप अनजान लोगों के ऊपर अधिक भरोसा मत कीजिए। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। बुरी संगति से हानि पहुंच सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। भाई बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।