1 अप्रैल 2023 राशिफल: माह का पहला दिन 6 राशियों के लिए रहेगा खास, बढ़ेगी सैलरी, मिलेगा किस्मत का साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप बैंक से जुड़े हुए कार्य कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन शानदार रहेगा। साथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति कार्य की रूप-रेखा बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज जीवनसाथी के लिए कुछ खास कर सकते हैं, उन्हें अच्छा फील होगा। नया कारोबार शुरू किया है, तो उसमें अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज आपको किसी क्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन साधारण रहेगा। ऑफिस के काम में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। इसकी वजह से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो आप उन्हें मनाने की कोशिश कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। परिवार में शाम को मस्ती का माहौल बनेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बीटेक के छात्र अपने करियर को बेहतर बनाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप पूरे दिन काफी एक्टिव रहेंगे। एक के बाद एक काम पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आज पूरे दिन किसी बात की उत्सुकता रहेगी। आज माता-पिता बच्चों की खुशी में शामिल होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको नया सीखने का मौका मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर की खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। आज ऑफिस के कार्य जल्द निपटाकर घरवालों को समय देंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबारियों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं इसलिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें क्योंकि हानि होने की संभावना है। परिवार में किसी बात से उल्लास का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को जल्द बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है। आज बच्चों के साथ उनकी पसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपकी मानसिक रूप से चिंता खत्म हो जाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको जॉब के लिए बड़ी कंपनी हायर कर सकती है। आज व्यापारिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आपको आर्थिक रूप से अधिक लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य ध्यान पूर्वक कीजिए। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। बच्चे माता-पिता के लिए कुछ खास करेंगे। आज बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज करीबी लोगों से तालमेल बनाकर रखें। आज आपको एक के बाद एक लाभ के कई अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, रिश्ता मजबूत बनेगा। अगर आप मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हैं, तो आपके प्रमोशन की संभावना बनी हुई है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। एनजीओ में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। पिताजी कोई जिम्मेदारी आपको दे सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव होगा। कुछ लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। एक के बाद एक आमदनी के स्रोत हाथ लग सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। ग्राफिक डिजाइनर्स का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। आज दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपका सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन ठीक रहेगा। आपके दोस्तों की संख्या में इजाफा हो सकता है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। आज बिल्डर्स को बड़े ऑर्डर से अच्छा लाभ मिल सकता है। आज समय का दुरुपयोग ना करें। अगर आप किसी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो उसे ठीक प्रकार से पढ़ लेना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। आज नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपका कंपटीशन में सिलेक्शन होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।