1 जनवरी 2023 राशिफल: नए साल के पहले दिन इन 3 राशियों की अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी, चमकेगी किस्मत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने की संभावना है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। संतान की समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना भी बनाएंगे। जो व्यक्ति किसी छोटे-मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा भी आज पूरी होती हुई नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों के साथ आसानी से काम निकलवा पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें इससे आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कमाई के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भाई बहनों की मदद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके चारों तरफ का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कुछ नए आभूषण लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। जो व्यक्ति आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके जीवन की कोई पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़े नहीं, तो वह कानूनी हो सकता है। अगर आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं, तो इसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज में की गई मेहनत से सफलता हासिल होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आज आपको अपने जीवन में कुछ सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कारोबार करने वाले व्यक्तियों का दिन उत्तम रहेगा। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से शेयर करेंगे, तो वह भी उसे पूरी जरूर करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम मिलने से काम का बोझ बढ़ जाएगा, जिससे आप परेशान ना हो और उसे समय रहते पूरा कीजिए। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज काफी हद तक सुधार हो सकता है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी में काफी धन खर्च कर सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी चिंता सता सकती है इसलिए आपको उन पर पूरी नजर रखने की जरूरत है। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आप जल्दीबाजी में कोई भी काम मत कीजिए, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने कामों को दूसरों पर ना छोड़े अन्यथा नुकसान आपको ही होगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। घर में पूजा-पाठ या भजन-कीर्तन का आयोजन हो सकता है, जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती ,है जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है तो जरूर कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। जल्दीबाजी में किए गए कामों से आज आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो वह आज सफल होगी। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप किसी बड़े काम को करने की योजना बनाने में जुटे रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। जल्दीबाजी में कोई भी निवेश मत कीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। आपको कार्य क्षेत्र में भी अपने कुछ कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह जल्दी मिल जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक कामयाबी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।