1 July Rashifal: महीने का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, काम-धंधे में होगी बरकत

1 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

1 जुलाई 2021 राशिफल | 1 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है परंतु आप अपने मजबूत हौसलों के दम पर अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। लाभ पाने के लिए किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। गलत संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जान पहचान होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से करियर में नई बुलंदियां पाने में आप सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। छोटी-मोटी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। आप जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पैसों का उधार कर लेन-देन मत कीजिए। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में आपका मन लगेगा। काम करने की क्षमता कमाल की नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। काफी लंबे समय से रुके हुए काम प्रगति पर आ सकते हैं। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई प्लानिंग बना सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बड़े भाइयों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। अचानक कमाई के जरिए हासिल होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कार्यस्थल में आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। आपको अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कमाई अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। नौकरी के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नकारात्मक परिस्थितियों से बचने के लिए आप हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक धन संबंधित मामलों में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है परंतु आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।