1 नवंबर 2022 राशिफल: महीने का पहला दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है और बड़े अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको प्रॉपर्टी में निसंकोच निवेश करना बेहतर रहेगा। आपके पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बेरोजगारों को अच्छा रोजगार प्राप्त होगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से नरम-गरम रहेगा, क्योंकि कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की तैयारियों में काफी बिजी रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ध्यान लगाना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए अगर आप कोई कदम उठाना चाहते हैं, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कुछ खास रहने वाला है। आपके मन में चल रही परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी का माहौल शानदार रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण मामला आज आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह में ट्रांसफर मिल सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके कुछ करीबी आज आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। घर परिवार में चल रही अनबन समाप्त होगी और आपकी किसी मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आप अपने जरूर कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान-सम्मान रखेंगे। आज किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी सैलरी बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके दिन की शुरुआत किसी नए काम से होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में आपका पूरा मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आपको मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का आप पूरा प्रयास करेंगे, जिससे मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। रिश्तो में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप कोई निवेश करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं लेकिन अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जरूरी कामों को सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है, अगर आपसे थोड़ी भी गलती होती है, तो आपका काम बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कारोबार करने वाले व्यक्तियों को अपने काम पर पूरा ध्यान लगाना होगा। लाभ के नए-नए स्रोत मिलने से वह एक से ज्यादा स्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।