1 सितंबर 2022 राशिफल: महीने का पहला दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेगा विशेष लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घर का बजट बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़े ही चिंता कम हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, इसका आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा। कामकाज अधिक होने के कारण शरीर में अत्यधिक थकान महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। खास व्यक्तियों के बीच उठना बैठना हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आप किसी वाहन की खरीदारी करने का सोच विचार कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सकारत्मक बदलाव आएंगे। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के कैरियर की आपको कुछ चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन फिर से पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। हर कदम पर जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद के मामलों में फायदा हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य परिणाम लेकर आया है। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय रहते पूरा भी करेंगे, जिससे उनकी नजरों में आपकी इज्जत और बढ़ेगी। कुछ अटके हुए काम पूरे करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल जाएगी। व्यापार धीमी गति से चल रहा है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्य क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे, जिससे आपको कामयाबी जरूर प्राप्त होगी। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव की कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। आप अपने कुछ अटके हुए जरूरी कामों को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है, किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान दीजिए, तभी आप उन्हें पूरा कर सकते हैं। किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्य से किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी खुशी की वजह बनेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने फिरने जा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिसको आप हाथ से मत जाने दीजिए। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको जरुर सफलता हासिल होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। घर और बाहर सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने से आपका मन हर्षित होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज अच्छा अवसर प्राप्त होगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपने भविष्य से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।