10 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 6 राशियों पर रहेगी भोलेबाबा की कृपा, घर की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में आपसी तनाव पैदा हो सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आप किसी गलत योजना में धन लगाने से बचे, नहीं तो आपको हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपका मन हर्षित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके मन में कुछ पुरानी बातें चिंता का कारण बनेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अचानक आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके बिजनेस संबंधित यदि कुछ काम लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह भी आज पूरे हो सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में उससे आपको समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपनी भागदौड़ का फल जरुर मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार आपको परिणाम मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। यदि आपने किसी को कोई बड़ी रकम उधार में दी थी, तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है। अगर आप अपने व्यापार में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ उलझन से भरा रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको व्यापार आदि से कोई नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। इसलिए आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी अच्छा नजर आ रहा है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। कारोबार में बरकत होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो उससे आपको लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन नुकसानदायक रहने वाला है। आप व्यापार में कोई भी बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है लेकिन आपको भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।