10 जून 2023 राशिफल: आज 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, बदल जाएगी फूटी किस्मत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आपको व्यापार में एक अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यक जरूरतों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आप किसी भी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं और परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अचानक आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मनचाही नौकरी मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपना कोई भी जरूरी कार्य जल्दीबाजी में ना करें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको लेन-देन के मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे। तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रियता बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपको भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी पास व दूर की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखना होगा। आपके घर आज किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। किसी सरकारी योजना से लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा लेकिन आमदनी के अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। मकान खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप बेकार की चिंता लेने से बचें। आपको अपने जरूरी काम पर ध्यान देना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार कर रहे व्यक्ति व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।