150 एकड़ में फैला है सलमान खान का पनवेल फार्महाउस, यहां पार्टी होती है और खेती भी, देखें अंदर का नजारा: Photos

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। सलमान खान ने अपने दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। दुनियाभर में सलमान खान के फैंस की संख्या बहुत ज्यादा है। सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने शानो-शौकत और रुतबे के लिए भी जाने जाते हैं। मौजूदा समय में सलमान खान के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है।

बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के साथ-साथ सलमान खान का पनवेल स्थित फार्महाउस भी काफी आलीशान है। जहां पर वह अक्सर समय बिताना पसंद करते हैं। आज हम आपको सलमान खान के फार्महाउस का टूर दे रहे हैं, जिसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

सलमान खान अपने फार्महाउस में करते हैं खेती

सलमान खान ने एक बार खुद यह बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा अपने फार्महाउस पर रहना पसंद है। यदि वह कहीं अच्छी जगह पर जाना चाहते हैं, तो उनके दिमाग में सिर्फ फार्महाउस का ख्याल आता है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी सलमान खान फार्महाउस पर ही रुके हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


सलमान खान यहां पर शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए आते हैं। यहां आकर सलमान खान एकदम साधारण जीवन जीते हैं और अपने खेतों में आम किसानों के साथ खेती भी करते हैं। सलमान खान ने इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

घुड़सवारी की भी सुविधा है मौजूद

आपको बता दें कि सलमान खान ने यह फार्महाउस अपनी बहन अर्पिता खान के नाम पर लिया है, जो 150 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। इस फार्महाउस में एक बड़ा सा गार्डन एरिया भी है, जहां पर हर तरह के पेड़ पौधे लगे हुए हैं।

भले ही सलमान खान का यह फार्म हाउस मुंबई से दूर हो, लेकिन यहां पर घुड़सवारी से लेकर जिम और स्विमिंग पूल तक हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सलमान खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी यहां पर वेकेशन के समय पर घुड़सवारी कर चुकी हैं। सलमान खान का यह फार्महाउस स्वर्ग जैसा सुंदर दिखता है।

फार्महाउस को दिया गया है ऑल व्हाइट लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


फार्महाउस में लिविंग रूम से लेकर किचन तक हर जगह व्हाइट कलर किया गया है। इसके साथ ही कई जगहों पर वुडन वर्क का इस्तेमाल कर इसको क्लासी लुक दिया गया है।

परिवार के अलावा दोस्त भी करते हैं वेकेशन एंजॉय

सलमान खान के इस फार्महाउस में चारों और हरियाली फैली हुई है। बता दें कि सलमान खान अपने फार्म हाउस का खास तरीके से ख्याल रखते हैं। जब भी वह वहां पर जाते हैं, तो देखभाल करते हुए नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान के इस फार्महाउस की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है। यहां पर अक्सर सलमान खान और उनकी फैमिली आते जाते रहते हैं। इसके अलावा ज्यादातर पार्टियां भी यही होती हैं।

सलमान खान के अलावा उनके भाई सोहेल खान, अरबाज खान और उनके खास दोस्त अक्सर यहां पर वेकेशन के लिए जाते हैं। वहीं कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान सलमान खान यहीं पर रहे थे। उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस भी यहां छुट्टियां बिताते हुए नजर आई थीं। वहीं अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनकी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” रिलीज हुई थी। अब बहुत ही जल्द सलमान खान “टाइगर 3” में दिखेंगे।