10 March Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की शुभ चाल से इन 4 राशियों की हर मनोकामना होगी पूरी, पढ़ें राशिफल

10 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 मार्च 2021 राशिफल | 10 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पार्टी या पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर मन को खुशी मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी काम के सिलसिले में अधिक दौड़ धूप लगी रहेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा, सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। शुभ समाचार मिलने की वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज व्यापार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। विवाह योग्य जातको को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपना समय हंसी खुशी व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को संपत्ति के कार्य में लाभ मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। छात्रों को अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज का दिन धन के मामले में भाग्यशाली साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घर के किसी काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। किसी काम में मित्रों की सहायता मिलेगी। घरेलू चीजों की खरीदारी में अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो पर काबू रखना होगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति का उदय होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ नए जातको से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अनजान जातकों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। कैरियर के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कामकाज में नए विचारों से फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्त पूरी सहायता करेंगे। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण और खुशहाल समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कई क्षेत्रों से फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप ना करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।