11 जुलाई 2022 राशिफल: आज महादेव की कृपा से 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, भाग्यशाली रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अधूरे कामों को पूरा करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। विद्यार्थियों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ेगा। मौसमी बीमारियां आपको चपेट में ले सकती हैं। इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आराम भी करना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। व्यापार में अधिक लाभ मिलने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। आपके जीवनसाथी आपसे जरूरी बात शेयर करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों को किसी क्लाइंट के जरिए कुछ नए क्लाइंट से जुड़ने का अच्छा मौका मिल पाएगा। घर के बड़ों की सलाह जरूर मानें, आज आपकी लगभग मुश्किलें कम होंगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से हो सकती है, जिससे मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार करने वाले व्यक्तियों को मुनाफा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। आप अपने बिजनेस से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा फैसला लेते समय किसी बड़े की सलाह जरूर लें। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। एक साथ ज्यादा काम करने से बचें। मानसिक परेशानियां कम हो सकती हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। सेहत बहुत बढ़िया रहेगी, खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। ऑफिस में सभी आपकी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कॉमर्स के छात्रों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए नए नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी जानकार व्यक्ति की सलाह से आप व्यापार को शुरू करने का मन बना सकते हैं। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में बेहतर तालमेल बने रहेंगे, साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कोई जरूरी काम कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अधूरा रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत कर रहे छात्रों को अच्छे रिजल्ट हासिल होंगे। ऑफिस के अधूरे कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अपना प्रयास जारी रखना होगा, बहुत ही जल्द आपको सफलता मिल सकती है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। वाहन खरीदने के लिए आज अपने परिवार से बात करेंगे। घर में किसी अतिथि के आगमन से घर में मनोरंजक माहौल रहेगा। फर्नीचर डिजाइनर को आज अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होगा। आप पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से आप दूरी बनाकर रखें। आज अपने काम पर ध्यान देना होगा। व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। क्रेडिट कार्ड से फालतू के खर्चों से बचना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज मार्केटिंग का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। त्वचा से संबंधित परेशानी है तो आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलने का मन बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की सीनियर तारीफ करेंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखनी चाहिए, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार में कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे सब बहुत खुश होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सभी काम बनेंगे। शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आपको अपने स्वभाव को बैलेंस रखना चाहिए। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का वेतन बढ़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नवविवाहित जोड़ों को आज अपने बड़ों का प्यार मिलेगा, साथ ही उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। आपकी मुलाकात किसी खास रिश्तेदार से हो सकती है। लवमेट के डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहने वाली है।