Video: दुल्हन ने होने वाले पति से कराया कॉन्ट्रैक्ट साइन, शर्तों को देख सोच में पड़ गया बेचारा दूल्हा

सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हर किसी को भावुक कर देते हैं परंतु कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। यह वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो इन दिनों शादी से जुड़ी हुई ढेर सारी वीडियोस इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

शादियों वाले घर का माहौल एक अलग ही होता है। शादियों में परिवार के लोगों के साथ साथ दोस्त-रिश्तेदार खूब डांस करते हुए दिखते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ शादियों से जुड़े हुए डांस वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी बाराती शादी में चार चांद लगा देते हैं।

आजकल के समय में शादियां ना सिर्फ रीति-रिवाजों से जुड़ी हुई हैं बल्कि नए-नए इवेंट्स भी देखने को मिलते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की हालत देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आ रही है, तो कुछ लोगों को बेचारे दूल्हे पर तरस आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुल्हन, दूल्हे से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराते हुए नजर आ रहे हैं।

लेकिन दुल्हन की शर्तों को पढ़कर यकीन मानिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि दुल्हन ने वरमाला के तुरंत बाद दूल्हे के आगे अपनी डिमांड्स रख दीं। यह मांगे एक कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर लिखी हुई थीं और दूल्हे के पास भी दुल्हन की बात मानने के अलावा और कोई रास्ता भी नहीं रह गया था।

दुल्हन ने अपने होने वाले पति के सामने रखीं ये 8 शर्तें

आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस प्रकार से दुल्हन सही मौका देखते ही अपने होने वाले पति से वरमाला के तुरंत बाद ही कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर साइन करवा रही है। वहां बेचारा दूल्हा भी बारातियों और दोस्तों के बीच उदास मन से पेपर पर साइन करता हुआ दिख रहा है। दुल्हन ने अपने होने वाले पति के सामने 8 शर्तें रखीं। अगर आप इन शर्तों के बारे में जानेंगे, तो आपको भी दुल्हन का यह अंदाज बहुत प्यारा लगेगा।

इन शर्तों में कहा गया है कि महीने में सिर्फ एक पिज़्ज़ा खाने की अनुमति है, घर के खाने के लिए हमेशा हां कहना है, हर दिन साड़ी पहननी है, केवल मेरे साथ लेट नाइट पार्टी की जा सकती है। दुल्हन ने अपनी शर्तों में रोजाना जिम जाना, रविवार को ब्रेकफास्ट बनाना, हर पार्टी में अच्छी फोटो खींचना और हर 15 दिन के बाद शॉपिंग पर ले जाना शामिल किया है।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन भी कर रहा है। इस वीडियो को 37 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 1.8 मिलियन लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इतना ही नहीं बल्कि 8000 से ज्यादा लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे चुके हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार इस वीडियो पर कमेंट का सिलसिला जारी है।