12 April Rashifal: इन 6 राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, दु:खों से मिलेगा छुटकारा

12 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 अप्रैल 2021 राशिफल | 12 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें। आप भविष्य के लिए धन का संचय करें। निकट भविष्य में अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसको लेकर आप परेशान होंगे। मानसिक तौर पर आपको मजबूत बने रहना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा, जो आपकी मानसिक चिंता बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। बढ़ी हुई जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ उसमें गलती की कोई भी गुंजाइश मत रखिए। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। खानपान में सुधार करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही बेहतर नजर आ रहा है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। किसी पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है। जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। आप बेवजह की चिंता मत लीजिए। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा की गई कोशिश से सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। घर-परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। निजी जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। व्यापारियों के लिए कारोबार चमकाने का यही सही समय है। सही प्रचार-प्रसार और विज्ञापन के माध्यम से आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पूंजी लगाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में बड़े अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। भूमि में निवेश करने वाले व्यापारियों को लाभ मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के बहुत अच्छे-अच्छे मार्ग हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक ऑफिस से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार की गति तेज होगी। आपके मुनाफे में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के कार्यस्थल का वातावरण थोड़ा नकारात्मक रहेगा। अनावश्यक भार या जिम्मेदारी मत लीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान दीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर धैर्य बनाए रखना होगा। कारोबारी अपना व्यापार बढ़ाने के लिए नए तरीके से रणनीति तैयार करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक रहने वाला है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव कम होगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनाज का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश संबंधित कामों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का समय अच्छा नजर आ रहा है। सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आपको मन मुताबिक फायदा प्राप्त हो सकता है। युवा वर्ग किसी प्रतियोगिता की तैयारी में खूब मेहनत करेंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।