12 December Rashifal: इन 3 राशियों को उन्नति के हैं योग, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, पढ़ें अपना राशिफल

12 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 दिसंबर 2020 राशिफल | 12 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। पारिवारिक खुशियां मिलेंगी। अचानक रुका हुआ वह पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा थकावट भरा साबित होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे जातकों को प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। आर्थिक तौर पर परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर लगाम रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार का नया समझौता करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आप कोई कागज़ी कार्यवाही कर रहे हैं तो किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप किसी भी मामले में फैसला लेते समय जल्दीबाजी ना करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार सफलता हासिल करेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। काम के सिलसिले में बनाई गई योजनाओं का उचित परिणाम मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को बेवजह की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू सुख-साधन के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। व्यापार में आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को तनाव से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने काम का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए आप आसानी से पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। लोगों को दिया गया पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। आप अपनी नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अचानक पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद के मामलों में फायदा मिलेगा। आप अपने दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आत्मविश्वास और पराक्रम से मजबूत रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। सफलता के कई नए मार्ग हासिल होंगे। आज आपको किसी भी प्रकार का निवेश करते समय जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन काफी हद तक बेहतर साबित होगा। आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातको को आज काफी संभलकर किसी भी प्रकार का कदम उठाने की आवश्यकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच विचार करें क्योंकि कोई भी गलत निर्णय ना केवल काम खराब करेगा बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ा सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी बेहतरीन साबित होगा। किसी नए काम की योजना पूर्ण हो सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख-साधनों की बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन के कार्यों में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। कामकाज की योजनाएं पूरी होंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक रहने वाला है। परिवार के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम को किसी आयोजन में शिरकत कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइस मिलने की संभावना है। आपकी कोई कीमती चीज वापस मिल सकती है।