12 जनवरी 2023 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ और मिलेगी तरक्की, किस्मत देगी पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ऑफिस में आपका काम देखकर आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। किसी गरीब व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ हो सकता है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। आपको परिवारवालों का सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान कर लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन भी काफी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। बहुत ही जल्द आपको अपने काम का अच्छा परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत जारी रखें, आपको बहुत ही जल्द सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शाम होते होते किसी काम में रूकावट आ सकती है। कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़े या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे सभी बाधाएं दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में नए-नए विचार आते रहेंगे। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी करते हैं, उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से ठीक ठाक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। बदलते मौसम की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आने की संभावना बनी हुई है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका आज अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। मंदिर में फल दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बिजनेस से जुड़े हुए व्यक्तियों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तो को खराब कर सकती है। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से थोड़ा अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाहते हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लीजिए। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन काफी अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए दिन बहुत सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। लोहे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को भारी मात्रा में मुनाफा होने के योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। जो व्यक्ति थोक विक्रेता हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष लाभ लेकर आया है। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े फैसले ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े हुए मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। आप अपने सभी काम को मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन भी उत्तम नजर आ रहा है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने का प्रयास करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। ऑफिस के काम से की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनाथ आश्रम में बच्चों को खाने की कोई चीज भेंट करें, आपका दिन बेहतर होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कला और साहित्य से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिल सकता है। ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने परिवारवालों के साथ व्यतीत करेंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटा-मोटा व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों का टारगेट पूरा हो सकता है। आपकी पदोन्नति के आसार बन रहे हैं।