राशिफल: इस वजह से 7 राशियों को रविवार के दिन रहना होगा संभलकर

मेष:

रविवार का दिन मेष राशि वाले लोगों के लिए सामान्य से अधिक अच्छा बितने वाला है। हालांकि आज के दिन आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। किसी भी प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। घर में आज के दिन खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापार में किए गए कामों में आपको सफलता मिलने के पूरे चांस बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी और बच्चों के साथ आप फुर्सत के पल बिता पाएंगे। आज किसी की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।

वृष:

वृष राशि के लिए आज का दिन कई मायनों से शुभ रहने वाला है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की अधिक जरूरत पड़ सकती है। वहीं आज के दिन आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। काम-काज के सिलसिले में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कहीं से धन की पूर्ति होने का योग बन रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन मिले जुले नतीजे लेकर आएगा। आज घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संबंधी गतिविधियां हो सकती हैं।

मिथुन:

रविवार के दिन समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। कोई भी शुभ काम करने से पहले अपने बढ़े बुजुर्गों का आर्शीवाद जरूर लें। कोई दिया हुआ उधार भी आज मिलने की पूरी संभावना है। काम के सिलसिले में जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसके लिए आपको अपने व्यापार में अच्छी पकड़ रखने की जरुरत होगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। लेकिन आज के दिन अपनी ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखना बेहद जरुरी है। क्योंकि स्वभाव से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। साझेदारी में शुरु किए गए किसी काम में अच्छा लाभ मिल सकता है।

कर्क:

कर्क राशि के लिए रविवार का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी मनचाहे काम के पूरा होने से आपके मन में काफी सुकून और खुशी रहेगी। गृहस्थ जीवन में आपको काफी संतुष्टि मिलने वाली है। आज आपका जीवन साथी पूरी ईमानदारी के साथ आपको स्पोर्ट करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से ही आज किसी शुभ काम का आरंम्भ करें। आज के दिन किसी करीबी दोस्त की वजह से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन अपने स्वभाव पर काबू रखें।

सिंह:

आज का दिन सिंह राशि के लिए काफी पॉजिटिव रहने वाला है। लेकिन मानसिक रुप से कोई चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। पैसे के लेनदेन के चक्कर में आप किसी मुसिबत में फंसने से बाल-बाल बचेंगे। आज के दिन कमाई ठीक-ठाक रहेगी। शादीशुदा जीवन में स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। आज अचानक ही किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी।

कन्या:

कन्या राशि के लिए आज का दिन शांति दायक रहने वाला है। आपको काम में सफलता मिलेगी लेकिन अपने मन की बात किसी से भी शेयर करने से खुद को बचाए वरना सामने वाला आपकी बातों का गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी के साथ आज किसी प्रॉपर्टी को खरीदने को लेकर विचार-विमर्श कर सकते है। सेहत आपकी आज बढ़िया रहने वाली है लेकिन अपने सेहत के साथ-साथ अपने बढ़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल आपको रखना पड़ सकता है। किसी समाज सेवी संस्था में सहयोग देने से आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। लेकिन किसी संतान की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला:

रविवार का दिन तुला राशि के लोगों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आज कोई अप्रिय घटना मिलने के संकेत मिल सकते हैं, जिसके चलते आपके मन में कोई भय या चिंता हावी हो सकती है। आज दिनमान आपके लिए थोड़ा समझदारी भरा होने वाला है। इसलिए थोड़ देख कर चलना जरूरी होगा। घरेलु खर्चो में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वाहन चलाने से परहेज करें। इस समय अपने आप को सकारात्मक बनाकर रखना बेहद जरूरी है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के लिए समय अवश्य निकालें। नए लोगों से संपर्क आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

वृश्चिक:

आज आपकी मेहनत के लिए आपको उचित परिणाम मिलने वाले हैं। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन आज धन के मामले पर किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। किसी गैर की बातों में आकर आप अपना भारी नुकसान करवा सकते है। परंतु रुपए-पैसे के मामले पर किसी पर अधिक भरोसा ना करें। किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रिश्ते में रोमांटिक रहेंगे और अपने आज के दिन को खूबसूरत तरीके से जिएंगे।

धनु:

धनु राशि के लिए रविवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज के दिन परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए कुछ बड़ी आमदनी खर्च कर सकते हैं। आज आप अधिकतर समय अध्यात्म और धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने का प्लान हो सकता है। फिलहार आपकी आर्थिक स्थिति कुछ दिनों के लिए कमजोर रहने वाली है। पढ़ाई लिखाई करने वाले स्टूडेंट्स को करियर पर फोकस करने की अधिक जरूरत होगी। आज अपने प्रिय को अपने घरवालों से मिलवा सकते हैं या उनके बारे में बता सकते हैं। काम में भी किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई उत्तम डील होने की संभावना है।

मकर:

अगर मकर राशि की बात करें तो आज रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन अपनी मेहनत से काफी कुछ नया करने का सोचेंगे। कामकाज के सिलसिले में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कहीं से आपको बड़ा फायदा मिलने का योग बन रहा है। आज कोई पुराना दिया हुआ उधार वापस मिलने से मन में सुकून और प्रसन्नता बनी रहेगी। आज किसी प्रकार की मान-हानि जैसी स्थिति बन रही है। व्यापारिक क्षेत्र में अपने हिसाब-किताब में व्यवहार को पारदर्शी रखें।

कुंभ:

रविवार का दिन कुंभ राशि के लोग स्वाभिमानी होने के चलते कुछ लोगों से दूरी बना सकते हैं। आज आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी रह सकती है जिस पर ध्यान देना होगा लेकिन आज कुछ ऐसा काम भी करेंगे जिससे आपके हाथ में पैसा आए। अचानक किसी काम के बनने से प्रसन्नता मिलेगी। हालांकि संतान को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। लेकिन आज अपने गुस्से कंट्रोल रखें, इससे कई काम बिगड़ सकते हैं। आपकी किसी भी मुश्किल परिस्थिति में जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिसकी वजह से आप कोई भी काम करने में सक्षम हो जाएंगे।

मीन:

आखिर में मीन राशि की बात करें तो रविवार के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन अगर मानसिक तनाव को काबू में रखेंगे तो बहुत सारे काम बन जाएंगे और धन का लाभ भी होगा। गृहस्थ जीवन हल्की-फुल्की झड़प हो सकती है लेकिन वह भी प्यार भरी होगी। आज कोई नए काम में निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को भी आज स्थगित ही रखें। आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर केंद्रित रहेगा और इसके शुभ रिजल्ट भी प्राप्त होंगे।