13 जून 2023 राशिफल: आज 3 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, हर काम में मिलेगी मनचाही सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा नजर आ रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अचानक किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप किसी काम में जोखिम उठाने से बचें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। आप बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामन्य रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में किसी काम को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत और लगन से कार्य क्षेत्र के सभी कामों को समय रहते पूरा करना होगा। जो व्यक्ति लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अभी कुछ समय और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपको कोई काम के पूरा ना होने की वजह से निराशा होगी लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। कला और कौशल में सुधार आएगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए व्यक्तियों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से पूरा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सभी मसलों को सावधानी से निपटाना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपको अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप किसी नए काम को करने का मन बना सकते हैं। लेकिन जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। नए नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बनती नजर आ रही है। आपके कुछ काम आपका सिर दर्द बनेंगे, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।