14 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 5 राशियों को होगा अच्छा धन लाभ, गणेश जी की कृपा से कम होंगी चिंताएं

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। घर परिवार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह काफी हद तक पूरा हो सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता से आप अपने मन में चल रही परेशानियों पर बातचीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे, जिसे आप नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई बड़ा पद भी सौंप सकते हैं, जिसके बाद आपको कुछ समस्या हो सकती है। अगर आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में बहुत कठिनाई होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। आपके पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं ,तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है क्योंकि उन्हें कोई ऑफर आ सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जो व्यक्ति जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित चल रहे हैं, वह उनके लिए कोई छोटा-मोटा व्यवस्था कराने की सोच सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी आंख और कान दोनों खुला रखकर काम करना होगा, नहीं तो कोई आपके काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए उत्तम नजर आ रहा है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका फायदा मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए प्रोग्राम बना सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मानसिक चिंताएं कम होंगी। आप अपने काम की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करके आप बेहद हर्षित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा यदि आपने उसमें लापरवाही बरती, तो आपको समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और किसी कानूनी मामले में आपको मन मुताबिक ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। आज किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग ले सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए समय उत्तम रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपने यदि किसी वाद-विवाद को बढ़ावा दिया, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ खर्च से भरा रहेगा। जरूर कामों को पूरा करने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि जहां जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान के करियर से संबंधित कोई फैसला जीवनसाथी से बातचीत करने के बाद ही लीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो वह आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। आपके सुख-सुविधाओं में काफी धन खर्च हो सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। निजी जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिसके चलते आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लेन-देन के मामलों में जल्दीबाजी मत कीजिए। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ ना मिलने की वजह से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचकर रहना होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।