शिल्पा शेट्टी से लेकर भाग्यश्री तक, पति के कारण इन अभिनेत्रियों का दुनिया के सामने झुक गया था सिर, झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी

टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। इन अभिनेत्रियों ने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर इंडस्ट्री में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया में भी अक्सर काला सच देखने को मिलता है।

जी हां, बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिनको अपने पतियों की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। किसी के पति का नाम धोखाधड़ी में सामने आया तो किसी के पति पर रेपर जैसे चार्जेस लगे। इन अभिनेत्रियों में शिल्पा शेट्टी से लेकर भाग्यश्री और निशा रावल तक कई बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं, उन हसीनाओं के बारे में जिन्हें अपने पार्टनर की वजह से शर्मिंदगी झेलना पड़ा।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना से गुजरना पड़ा। राज कुंद्रा इस मामले में करीब 3 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे भी रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि यह भी खबर सामने आई थी कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बहुत ही जल्द तलाक हो सकता है।

निशा रावल

अभिनेत्री निशा रावल अपने पति करण मेहरा के साथ मारपीट को लेकर चर्चा में आई थीं। दरअसल, निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज करवाया था। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। बता दें कि कुछ वक्त में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

राखी सावंत

इस लिस्ट में राखी सावंत का भी नाम शामिल है। दरअसल, राखी सावंत अपने पति ऋतेश की वजह से खूब रोई थीं। राखी सावंत ने अपने पति पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया है।

पूनम पांडे

अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट और मॉलेस्टेशन जैसे कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सैम बॉम्बे ने हनीमून पर ही उनके साथ यह हरकतें की थीं।

भाग्यश्री

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री भाग्यश्री का नाम भी हिमालय दासानी की वजह से एक समय पहले खूब उछला था। दरअसल, भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को जुए के रैकेट से जुड़े होने पर पकड़ा गया था।

सुजैन खान

सुजैन खान को भी उनके पति और एक्टर ऋतिक रोशन की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। दरअसल, सुजैन खान के पति ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के अफेयर की खबरें सामने आई थीं, जिसके कुछ समय के बाद ही दोनों का तलाक भी हो गया।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि संजय कपूर ने कई बार एक्ट्रेस पर हाथ भी उठाया है। इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पति संजय कपूर ने हनीमून पर उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर भी किया था।

दिव्या खोसला कुमार

अभिनेत्री दिव्या खोसला की शादी टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार से हुई है। अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार को भी अपने पति की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। दरअसल, साल 2021 में भूषण कुमार पर एक 30 साल की महिला ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, भूषण कुमार ने इन आरोपों को गलत बताया था, वहीं बाद में पीड़िता के मुकर जाने पर केस भी बंद कर दिया गया था।