15 February Rashifal: इन 4 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, नई योजनाओं का मिलेगा भारी लाभ

15 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 फरवरी 2021 राशिफल | 15 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप में मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। शारीरिक परेशानियां दूर होंगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आत्मबल मजबूत रहेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। निजी जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। जरूरी कामों में बड़े अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि प्रिय से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से इधर उधर भटक सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपको अपनी नई योजनाओं का भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर थोड़ा मायूस हो सकता है। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए अन्यथा इसका प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा। निवेश संबंधित कामों से बचना होगा। काम के सिलसिले में आप किसी से ज्यादा उम्मीद ना करें। आपको अपने कार्य स्वयं पूरे करने होंगे। घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने विचार सकारात्मक रखें। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार करने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को घाटा होने की संभावना है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जरूर पढ़ें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति खराब रहेगी, जिसके चलते आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। किसी अपने से आपको विश्वासघात मिलने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के विचार बेहतरीन रहेंगे। आर्थिक तौर पर फायदा मिलने की संभावना है। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप खुश नजर आएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सुकून भरा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। किस्मत के सितारे प्रबल रहेंगे। आप अपने मनपसंद की जगह पर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल को लेकर आपका मन अशांत रहेगा। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आप नकारात्मक विचारों से कुछ ज्यादा ही परेशान नजर आ रहे हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा।