15 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 8 राशि वालों पर हनुमान जी रहेंगे मेहरबान, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। अपने परिवार में करीबियों से रिश्तो में यदि अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। आप अपने परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारी में काफी बिजी रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच की वजह से कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपके वेतन में इजाफा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आपके लिए सुखों में वृद्धि लेकर आया है। आप धन-धान्य से भरपूर रहने के कारण संतान की सभी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे लेकिन आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज कहीं अच्छा निवेश करने का मौका मिल सकता है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपकी आज दूर संचार के साधनों में वृद्धि होगी और कुछ व्यक्तिगत मामले बेहतर होंगे। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान से संबंधित काम में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होती हुई नजर आ रही है। आपको कोई धन संबंधित मामलों में पूरी सूझबूझ दिखानी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आपके अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने से आपको आज धन संबंधित कोई चिंता नहीं रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ आप अन्य कोर्स के प्रति भी अपनी पूरी रुचि दिखाएंगे। कला कौशल को बल मिलेगा और आपको अपने किसी काम को माता-पिता से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को माफ करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको किसी जरूरी काम में दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। भाग्य के दृष्टिकोण से आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको करियर को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप भाइयों के द्वारा मिलजुल कर उस समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारियों में काफी बिजी नजर आएंगे और आपकी किसी करीबी की सेहत में गिरावट होने के कारण आप अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों में सोच विचार बिल्कुल भी मत कीजिए, उन्हें आप समय रहते पूरा करें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपने गुरुजनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में आपकी कुछ पुरानी रुकी हुई योजनाओं को आप फिर से शुरू करके अच्छा धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आज आप नए नए क्षेत्र में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, परंतु जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें अन्यथा कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था दिखाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप दूसरों के कामों में दखल ना दें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत भी जरूर हासिल होगी, लेकिन आपको उससे जुड़ी हुई जानकारियों को अच्छे से जानना होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी बिल्कुल भी मत कीजिए अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की संभावना है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।