16 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 5 राशियों का दिन रहेगा बेहद शुभ, चमकेगी किस्मत, व्यापार में भारी सफलता के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके परिवार के लिए आज का दिन नई खुशियां लाएगा। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। ऑफिस के काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ेगा। संतान की सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपका मन पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके दिन की शुरुआत अनुकूल होने वाली है। आप ऑफिस में खूब मेहनत करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना बनी हुई है। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल एस्टेट बिजनेस के व्यक्ति नया प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। आपकी सोसाइटी में आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे, बस आपको अपने अपनी मेहनत पर ध्यान देना होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने मजबूत आत्मविश्वास से सफलता हासिल करेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल ने के योग बने हुए हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। घर परिवार की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। कुछ जरूरी कामों में व्यस्त हो सकते हैं, जिसके चलते आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन परिवारवालों का साथ आपको मिलेगा ।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने सभी कार्य आसानी से समय रहते पूरा कर लेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां कुछ गरीबों की मदद करेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा वह काम बिगड़ सकता है। आज आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच मत कीजिए, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने सोचे हुए ज्यादातर कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। माता-पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना बनी हुई है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। आज फालतू के विवादों से दूर रहने की कोशिश कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने के लिए आपके घर आ सकता है, जिससे बातें करके आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचने की कोशिश कीजिए। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। बच्चों के साथ थोड़ा समय व्यतीत कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी से मतभेद चल रहा है, तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। ग्राफिक डिजाइनिंग के छात्र आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना बनी हुई है। साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे, बेहतर है कि आप अपने गुरु से परामर्श लीजिए। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दें, जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप कोई पसंदीदा काम करेंगे।