16 July Rashifal: इन 3 राशियों के सभी कार्य होंगे सिद्ध, मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि, पढ़ें राशिफल

16 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 जुलाई 2021 राशिफल | 16 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। नई संपत्ति को खरीदने में सफल हो सकते हैं, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार में प्रगति के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से अचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। मेहनत से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। मानसिक चिंता काफी हद तक कम हो सकती है। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भाइयों के सहयोग से आपको कुछ लाभ हो सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो सकती है। कार्यालय में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। खास लोगों से संपर्क बनेगा जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के काम में कुछ रुकावट महसूस उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सहकर्मियों से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं इसलिए सावधान रहें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों के करियर को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में धनलाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने के योग हैं। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। धन संबंधित परेशानियों का समाधान निकालने में आप कामयाब रहेंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की सेहत कुछ नरम-गरम नजर आ रही है। आप अपने खान-पान पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। धन संबंधित मामले में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अगर आप कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। कामकाज में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। घर परिवार की चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारी अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्गों के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी का माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका आप पूरा लाभ उठाने वाले हैं। किसी नए कार्य को करने का मन बना सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नहीं है, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाने के नए-नए जरिए हाथ लग सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएंगे, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा लेकिन आप बिजनेस के क्षेत्र में किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा ना करें।