17 अप्रैल 2023 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों पर शिवजी हुए मेहरबान, कार्यों में मिलेगा मनचाहा परिणाम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से पूरा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके कामकाज में कुछ बाधाएं चल रही थीं, तो आज वह दूर हो जाएंगी। भाई बंधुओं से आपको सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। ज्यादातर मामलों में आपको अपनी किस्मत का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप जल्दीबाजी में कोई भी कार्य ना करें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद मत कीजिए, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज शादीशुदा व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपकी कुछ नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में बाधा डालने का पूरा प्रयास करेंगे। आप अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके कला व कौशल में निखार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम को आप अति उत्साहित होकर करेंगे। संतान की किसी गलती को लेकर आप थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप संतान के विवाह को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आ रहे हैं और आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन तेजी पकड़ सकती है। लेकिन आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। जल्दीबाजी या आवेश में आकर कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन कुछ कमजोर रहेगा क्योंकि उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से वह थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। नवीन कार्य पर पूरा जोर देंगे। आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को बना सकते हैं और आप के कुछ नए संपर्कों से आप भी आपको लाभ मिल सकता है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि कुछ दिनों के लिए रुक जाएं, क्योंकि नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। घरेलू खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपको काफी परेशान करेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपके किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से खुशी होगी और सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपको अपने जीवन में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर भी ले जाने की योजना बना सकते हैं। निजी जिंदगी में मंगल काम होते रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सभी को साथ लेकर चलने में आप सफल रहेंगे। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप अपनी चतुराई से हर काम को समय रहते पूरा कर लेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें और वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। पारंपरिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिल सकता है। आप यदि संतान को कोई बात समझाएंगे, तो वह आपकी बात जरूर मानेगी। आपके घरेलू खर्चों में कमी आएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपका कोई पूरा काम पूरा होने से आपको बेहद खुशी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। कानूनी मामलों में कोई आपकी मदद कर सकता है, जिससे आपका वह मसला समय रहते सुलझ जाएगा। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या हो रही है, तो आप अपने भाइयों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलती हुई नजर आ रही है। कारोबार करने वाले व्यक्ति कुछ अन्य लोगों से सावधान रहें। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे इसलिए काफी संभलकर रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।