17 जुलाई 2023 राशिफल: भोलेबाबा की कृपा से इन 5 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको बिजनेस में निवेश संबंधित कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपको आज रात्रि के समय कुछ मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। जीवनसाथी से अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। घर का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। खास लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में आप कुछ नई तकनीकों को अपनाएंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होने की संभावना है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। बिजनेस में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। कारोबार में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिताजी की सहायता से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन शानदार रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आप किसी कानूनी मामले में बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आप अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आप लापरवाही ना करें। आप डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो माता-पिता से सलाह जरूर लीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको धन संबंधित मामलों में फायदा होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए कारगर साबित होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की सेवा में आज आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। साझेदारी में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। किसी मित्र की सलाह से आपका कारोबार खुलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देना होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। जहां पर जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर करें। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।