16 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 7 राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, परिवार में मिलेगी कोई खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। अत्यधिक खर्च आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप तरक्की की राह पर चलते रहेंगे, लेकिन आपके विरोधी आपकी राह में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में किसी बात को लेकर चिंता लगी रहेगी, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बिजनेस में बनाई गई योजनाएं सफल नहीं होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़े। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सावधानी पूर्वक लीजिए। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरते, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भी समय निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई नुकसान उठाना पड़े, तो उसमें सोच विचार जरूर करें। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। संतान को यदि आप जिम्मेदारी देंगे तो वह उस पर खरी उतरेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को सावधान रहना होगा। यदि आप किसी विवाद में फंसे हुए थे, तो उससे बाहर निकलने में भाई बहनों से बातचीत करें। संतान की तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में आज आपके ऊपर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था तो उससे अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को तरक्की मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आप यदि किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए कमजोर नजर आ रहा है। आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा समस्या हो सकती है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी कीमती चीजों की सुरक्षा करनी होगी। किसी नए काम को शुरू होने में यदि विलंब की स्थिति बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी होगा। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि आप किसी काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपका कोई कार्य साझेदारी में चल रहा है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।