18 January Rashifal: इन 5 राशियों के मजबूत रहेंगे सितारे, धन लाभ और तरक्की के हैं योग, पढ़े राशिफल

18 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 जनवरी 2021 राशिफल | 18 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को संबंधों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी से संबंध खराब होने की संभावना है। आप अपने स्वभाव को विनम्र में रखें। धन से जुड़ा हुआ कोई भी लेनदेन सोच समझकर कीजिए। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की सहायता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी जिसका आपको आगे चलकर फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है। अपनी आमदनी के अनुसार पैसा सोच समझकर खर्च कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। आप व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी संघर्षपूर्ण रहेगा। आज आप किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें अन्यथा कर्ज लिया गया पैसा चुकाने में परेशानी होगी। पारिवारिक आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ट्रैफिक नियमों का पालन कीजिए। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी आपको ठीक प्रकार से समझेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कुछ मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में कोई भी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपके सितारे बुलंद रहेंगे। काम में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार से लाभ प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को धन से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलेगा। आपकी किस्मत मजबूत रहेगी। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सहयोग मिलेगा, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज की योजनाएं पूरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ऑफिस के कार्य आप समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपका भाग्य कमजोर रहेगा, इसलिए आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। ऑफिस के काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कोई कार्य बिगड़ सकता है और बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के प्रबंध योग नजर आ रहे हैं, साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। निजी संबंधों में सुधार आने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी संतान का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कर्ज लेने से बचें। किसी नए कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। अचानक तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेंगे।