प्रियंका से लेकर दीपिका पादुकोण तक, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये स्टार्स कमाते हैं करोड़ों रुपए

आजकल के समय में ज्यादातर लोग इंटरनेट पर समय व्यतीत करते हैं। सोशल मीडिया अपने विचार लोगों के सामने रखने के लिए बहुत ही अच्छा माध्यम माना जाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सोशल मीडिया की ताकत बहुत है। सोशल मीडिया के जरिए बहुत से लोग ऐसे हैं जो रातों-रात मशहूर हो चुके हैं। फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर आम लोगों के साथ-साथ खास शख्स भी अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करना पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर हमें बहुत सी जानकारियां प्राप्त हो जाती हैं और मनोरंजन का भी साधन सोशल मीडिया होता है। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि सोशल मीडिया खासतौर से इंस्टाग्राम सेलिब्रिटीज का कमाई का जरिया बन चुका है। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए की फीस चार्ज करते हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है…..

प्रियंका चोपड़ा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड भी में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी यह अपना जलवा दिखाने में सफल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लाखों लोग दीवाने हैं। प्रियंका चोपड़ा भी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अच्छी खासी कमाई करती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 59.9 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए प्रियंका 1.87 करोड रुपए की फीस लेती हैं।

विराट कोहली

आप सभी लोग भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। यह इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे महंगे क्रिकेटर में शामिल हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली सक्रिय रहते हैं और इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 89.9 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। कप्तान विराट कोहली कई महंगे ब्रांड के एंबेसडर भी हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट प्रोडक्ट को भी प्रमोट करते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि विराट कोहली एक पोस्ट शेयर करने के लिए लगभग 1.35 करोड रुपये फीस लेते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सक्रिय रहते हैं। शाहरुख खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी शाहरुख खान इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करने के बदले 80 लाख से एक करोड़ रुपए की फीस लेते हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन को भला कौन नहीं जानता। यह बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं। ये अपने इंस्टाग्राम पर अधिक से अधिक सक्रिय रहते हैं। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24.6 मिलीयन फॉलोअर्स हो चुके हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करने के लिए 50 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

शाहिद कपूर

फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29.9 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शाहिद स्पॉन्सर्ड पोस्ट शेयर करने के लिए 20 से 30 लाख रुपए फीस लेते हैं।

कैटरीना कैफ

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 46 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि कैटरीना कैफ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रांड प्रमोशन के लिए 80 लाख से 1 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 52.8 मिलीयन फॉलोअर्स हैं। दीपिका अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ब्रांड को प्रमोट करती हैं और उसके बदले 1.5 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।