18 जुलाई 2023 राशिफल: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए लेकर आया है खुशियों की सौगात, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में अगर आप कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आज उसे पूरा कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने परिवारवालों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करना होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती समय भरा समय व्यतीत करेंगे। प्रेमियों के लिए दिन खास रहेगा। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि आज उनके शत्रु उनकी छवि बिगड़ने की कोशिश करेंगे। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे और इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए नहीं तो बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ बड़ा नजर आ रहा है। समाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा, जिसके लिए आपको काफी भागदौड़ करनी होगी। लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो समस्या आ सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है। संतान की जरूरतों का आप पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका पैसों से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपने परिजनों के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। मित्रों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। अगर आपका कोई लंबे समय से काम लटका हुआ था, तो वह दोस्तों की मदद से पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। लेकिन आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च पर ध्यान दीजिए। आपको बजट बना कर चलना होगा। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी जरूर होंगे। व्यापार में प्रगति करते देख आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। करियर के क्षेत्र में आप लगातार आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के कामों को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।