बेटी देवी संग खेलते हुए करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस बोले- नजर न लगे

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने जब से अपनी बेटी देवी का स्वागत किया है, तब से उनकी जिंदगी पूरी तरह से उसके इर्द-गिर्द ही घूम रही है। बिपाशा बसु को बीते साल नवंबर में मां बनने का सुख प्राप्त हुआ था और अभिनेत्री अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी बिपाशा बसु लगातार बेटी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

बिपाशा बसु ने कुछ दिनों पहले ही अपनी बेटी देवी का चेहरा रिवील किया था, जिसके बाद फैंस ने भी देवी की तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया था। वहीं हाल ही में करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

बेटी देवी के साथ मस्ती करते दिखे करण सिंह ग्रोवर

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 जुलाई 2023 को बेटी देवी के साथ एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्ही देवी अपने पापा के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपने पापा को बार-बार किस कर रही हैं। इस दौरान करण सिंह ग्रोवर भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में करण सिंह ग्रोवर को इन पलों का पूरी तरह से आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)


वहीं बिपाशा बसु पिता-बेटी के इन खास पलों को देखकर खुश हो रही थीं। उन्होंने ही इस प्यारे वीडियो को रिकॉर्ड किया, जो वाकई बेहद क्यूट है। करण सिंह ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा “क़डल टाइम।” हालांकि वीडियो में अभिनेता ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बिपाशा बसु की बेटी देवी के 8वें महीने के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटे देवी 8 महीने की हो गई हैं। बिपाशा और करण हर महीने अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में 12 जुलाई 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी देवी के आठवें महीने के जन्मदिन के जश्न की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया था। इस फोटो में बिपाशा बसु अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आईं थीं। वहीं दूसरी तरफ करण सिंह ग्रोवर भी अपनी बच्ची की ओर देख रहे थे। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “हमारी बच्ची के 8वें महीने का जन्मदिन मना रही हूं।”

बिपाशा बसु का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम बिपाशा बसु के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने राज, जिस्म, धूम 2 और फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम किया है। बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। शादी के बाद बिपाशा बसु इंडस्ट्री में बहुत कम एक्टिव हैं। आखरी बार बिपाशा बसु वेब सीरीज “डेंजरस” में नजर आई थीं।