19 फरवरी 2023 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों की कमाई में होगी वृद्धि, सूर्य देव की बरस रही है विशेष कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों से पूरी मदद मिलेगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आज आपको कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह दूर होगी। कारोबार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति अपने अनुभवों का अच्छा लाभ उठाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका अपने सगे संबंधियों से भी तालमेल बेहतर रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर नजर आ रहा है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या पहले से परेशान कर रही है, तो आप उसे अनदेखा मत कीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने कामों में धैर्य बनाए रखें। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने के योग हैं। अगर आप साझेदारी में काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। लेकिन आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको भी पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्य क्षेत्र में काम करके अधिकारियों को हैरान कर देंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके दोस्तों में इजाफा हो सकता है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। महत्वपूर्ण कामों में थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान सम्मान बढ़ेगा। जो व्यक्ति विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आया है। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करना चाह रहे थे, उसमें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, जिससे आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप लोगों से किए हुए वादों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपके साख चारों ओर फैलेगी और सामाजिक कार्यक्रम में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज शादीशुदा व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपका पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह वापस मिल जाएगा। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद साबित होगा। आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज मत कीजिए, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। छात्र अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने जरूरी काम पर ध्यान देना होगा। इधर-उधर की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आप अपने रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता सता सकती है लेकिन आपको कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे आप किसी भी काम को समय रहते आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज आपको धन के मामले में किसी पर भरोसा करना उचित नहीं है, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।