6 जून 2023 राशिफल: आज बजरंगबली की कृपा से 5 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे, मिलेगा आर्थिक लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। विद्यार्थियों को किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार करने के बाद ही करना चाहिए। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अगर आप कोई साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है। कला कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्य क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपका समय रचनात्मक कार्य से आगे बढ़ने वाला रहेगा। करीबियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। जो व्यक्ति बिजनेस करते हैं, वह मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माताजी की सेहत में सुधार होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पिताजी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी नई परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके घर में आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको अपने किसी परिजन की तरफ से जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में कार्यरत व्यक्तियों को आज अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उनकी छवि खराब करने की कोई कोशिश कर सकता है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका समय काफी ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज परिवार के किसी सदस्य से आप अपने मन की किसी बात को शेयर कर सकते हैं, जिससे वह आपकी पूरी मदद जरूर करेंगे। आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपके कामों की गति तेज रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे घर में घर में खुशियां रहेंगी

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घरेलू खर्चो को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। जहां जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। खानपान को बेहतर बनाए रखें, तभी आप किसी रोग से आसानी से लड़ सकते हैं। परिवार में आपको किसी सदस्य के विवाह की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को करने में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आर्थिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित होगा। व्यापार में भारी मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। अपने सगे संबंधियों से आप मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग हैं।