19 May Rashifal: कुंभ समेत इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, समाज में होगा मान-सम्मान

19 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 मई 2021 राशिफल | 19 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज स्वास्थ्य गिरता हुआ नजर आ रहा है। आप सेहत के प्रति लापरवाही ना करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। सगे-संबंधियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आमदनी से अधिक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। अगर आप किसी भी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। आपको अपनी योजनाओं का उचित परिणाम मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में मुनाफा मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के बिगड़े हुए काम बनेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। बैंक से जुड़े कार्यों में अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पास में आ सकता है। आमदनी बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। व्यापारिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कैरियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। पत्नी के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। मानसिक रूप से आप सुकून महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए आपको अपने खान-पान में सुधार करने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी व्यतीत होगी। बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। यदि साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले सोच-विचार जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज मन काफी परेशान रहेगा। आर्थिक जीवन बहुत ही बेहतर रहने वाला है। आप किसी जरूरी काम से यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। खास जातकों से मुलाकात हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सीने में दर्द की समस्या कुछ हद तक परेशान करने की संभावना है। आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आप किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना करें।