बॉलीवुड के वो 5 मशहूर सिंगर्स जिनकी प्रेम कहानी है बेहद दिलचस्प,आखरी वाले ने तो 6 साल तक किया एक दूसरे को डेट

बॉलीवुड फिल्म जगत की बात करे तो यह सिर्फ एक्टर्स-एक्ट्रेस से मिलकर नही बनता| इसमें सिंगर्स, डायरेक्टर्स और प्रोडूसर्स का भी योगदान रहता है| आज हम इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए आपके लिए बॉलीवुड के कुछ सिंगर्स की प्रेम कहानी को लेकर आयें हैं| इनकी असल प्रेम कहानियां भी किसी फिल्म की लिखी स्क्रिप्ट से कम नही हैं| आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड के 5 सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे है| तो चलिए हम शुरू करते हैं|

 

सुनिधि चौहान व हितेश सोलंकी

बहुत छोटी सुनिधि जब सिर्फ 4 वर्ष की थी तब से ही गाने लगी थीं| कुछ रियलिटी शोज़ जीतने के बाद सुनिधि चौहान बॉलीवुड में एंट्री की। और फिर 2002 में कोरियोग्राफर बॉबी खान से उन्होंने शादी कर ली जिसकी परिवार से स्वीकृति नही मिली| और एक ही साल बाद सुनिधि का तलाक हो गया।।
सुनिधि के करियर में तलाक के बाद बुरा दौर भी आया। लेकिन फिर धीरे-धीरे संभल गईं और 24 अप्रैल, 2012 को हितेश सोलंकी से बेहद सादगी से शादी कर ली।

हनी सिंह और शालिनी

पंजाबी सिंगर और रैप किंग के नाम से जाने जाने वाले हनी सिंह असल जिंदगी में बहुत रोमांटिक हैं। बोल्ल्वूद में आने से पहले ही हनी सिंह ने शादी कर ली थी| उनके फैन्स को एक शो में पता चला जब हनी सिंह शालिनी के साथ वह पहुंचे| एक बार यो यो ने अपनी पत्नी के बारे में बातचीत के दौरान बताया के वह मेरे लिए एक दोस्त की तरह है उसकी मैं हर बात मानता हूँ। साथ ही वो मेरे लिए हमेशा सही और अच्छा सोचती है ऐसा भी हनी सिंह ने कहा|

श्रेया घोसाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय

श्रेया घोषाल ने रियलिटी शो के माध्यम से बॉलीवुड में इंडस्ट्री की और फिर धीरे-धीरे पॉपुलर हो गयी| और फिर अचानक अपने लॉन्ग टाईम रिलेशनशिप को 5 फरवरी 2015 को उन्होंने शादी में बदल लिया| बता दे श्रेया के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय एक बिज़नेसमैन और रैसिलैंट टेक्नोलॉजी के फाउंडर हैं| उन्होंने फेसबुक पर 6 फरवरी को अपने प्यार से शादी करने की खबर लोगों को डी । काफी समय से डेट और अचानक शादी करके इस कपल ने अपने रिश्ते को लव केमिस्ट्री सा बना दिया|

अरिजीत सिंह और कोयल रॉय

रोमांटिक और सेड गानों के लिए जाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह असल जिंदगी में बहुत शर्मीले स्वभाव के हैं। एक रियालिटी शो के बाद अरिजीत सिंह ने अपनी एक को-कंटेस्टेंट से शादी कर ली थी| पर हालत सही न होने के कारण ये ज्यादा नही चल पाया| ऐसे में कुछ साल बाद उन हालातों से उभरने के लिए 21 जनवरी, 2014 को अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से एक मन्दिर में सादगी से शादी कर ली| पहली शादी से उनका एक बच्चा भी है जिसके साथ अब भी अरिजीत सुखपूर्वक जिंदगी बिता रहे हैं

सोनू निगम और मधुरिमा

चॉकलेटी बॉय के नाम से बॉलीवुड में फेमस सोनू निगम को बंगाली बाला मधुरिमा से प्यार हुआ। साल 1995 में सोनू की मुलाकात मधुरिमा से हुई। 15 फरवरी 2002 को तकरीबन 6 साल एक-दुसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर थी। एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया के मधुरिमा का सदा स्वभाव मुझे बहुत पसंद आया इसलिए हमारी दोस्ती हो गयी| मधुरिमा ने साल 2007 में बेटे को जन्म दिया|