2 अप्रैल 2023 राशिफल: आज इन 5 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, सूर्य देव की कृपा से घर आएगी ढेरों खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। आपकी पैतृक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलती हुई नजर आ रही है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। सबको साथ लेकर चलने के प्रयास में आप स्वयं पीछे रह जाएंगे। आज साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मुलाकात करने के लिए आ सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाने की सोच सकते हैं। माता-पिता से यदि आप आज कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। घर के किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। नवविवाहित व्यक्तियों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। अगर आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। अचानक घर में किसी अतिथि का आगमन होने से आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी चल रही थी, तो वह भी वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको लेनदेन के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई वादा करें, तो आप उसे पूरा जरूर कीजिए। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा मत कीजिए। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। यदि आपको कार्य क्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे बखूबी निभाए। किसी बड़े लक्ष्य को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कामकाज में अगर कोई बाधा चल रही थी, तो वह शीघ्र ही समाप्त होगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने जरूर रखें। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। बिजनेस संबंधी सलाह लेनी है, तो किसी अनुभवी की मदद लीजिए। जल्दीबाजी में लिए गए फैसले के लिए आज आपको पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आप कोई साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किसी भूमि, भवन आदि से जुड़ी समस्या आज दूर हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर में खुशियां बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। अगर सेहत से जुड़ी हुई कोई पुरानी परेशानी है, तो आप उसको नजरअंदाज मत कीजिए, नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने करीबियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आज आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भाग्य के दृष्टिकोण से समय बहुत उत्तम रहेगा। आप अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की कोशिश करनी होगी। यदि आपके कुछ जरूरी कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।