2 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों का बेहद शानदार रहेगा दिन, रोजी-रोजगार में होगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग बने हुए हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी नए प्रयोग को करके अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे और अपने करियर को बेहतर बनाएंगे। कारोबार कर रहे व्यक्ति अपने विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। महत्वपूर्ण कामों में लगातार सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई टेंशन दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। धार्मिक और मनोरंजन के कार्य में आज आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी और आप अपने किसी अधिकारी से अपनी बात को कहने में निसंकोच करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। नौकरी में अगर कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए अन्यथा बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार करने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए सुखमय रहने वाला है, क्योंकि उन्हें अपने जीवनसाथी के करियर की तरक्की देखकर बेहद खुशी होगी। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा कर देंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ अप्रिय लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा। कुछ परिजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। कला और कौशल को बल मिलेगा। कुछ खास कामों में समस्या उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने काम से मतलब रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे समझदारी पूर्वक निपटाने की कोशिश कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपको परिवार में किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में तेजी लानी होगी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी मित्र की ओर से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत में गिरावट देखने को मिलेगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं लेकिन यदि आपने नौकरी में अपने किसी साथी से अपने मन की किसी बात को शेयर किया तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपकी खूब तारीफ करेंगे। घर परिवार में अतिथि का आगमन होने से आप थोड़े व्यस्त हो जाएंगे और खर्चे भी अधिक होंगे। आपके द्वारा बनाई गई कोई महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। ज्यादातर मामलों में अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। आपकी कमाई बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, यदि कुछ समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।