2 मार्च 2023 राशिफल: आज चमक जाएगी 5 राशियों की किस्मत, हर तरफ से मिलेगा लाभ ही लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का बहुत ही जल्द अच्छा परिणाम प्राप्त होने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। अपने गुरु से भी परामर्श लें। अगर आप किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। इस राशि की महिलाएं आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाली हैं। बच्चों के लिए नई डिशेस तैयार करेंगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपको कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बढ़िया नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य सफल करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। कमाई के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने की योजना बनेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत नजर आ रही है। शाम का समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। भाइयों के बीच प्रेम बढ़ेगा। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इसके लिए दिन शुभ साबित होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों की विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपकी कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज का दिन अच्छे सौगात लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामों की तारीफ होगी। बॉस की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ठीक रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के व्यक्तियों का स्टेशनरी का बिजनेस है, उनको उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग हैं। जीवनसाथी आपको कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन में नए-नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको अपने परिवारवालों का भरपूर यार मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे राज्य में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज के लिए आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर ईमेल के द्वारा आने की संभावना बनी हुई है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रिश्तो में लंबे समय से चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तो में मजबूती और नजदीकियां बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। आपको सरकारी अधिकारियों से लाभ होने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा। आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। जो व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, आज किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं लागू करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप अपने कार्य समय पर पूरे करके परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। इस राशि के प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी में इंक्रीमेंट होने की संभावना है। सरकारी शिक्षकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा। कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यभार अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कुछ लोग आपके स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सरकारी विभागों से जुड़े हुए व्यक्तियों के ऑफिस में आज कोई शानदार पार्टी होगी। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें, इससे आपके बिगड़े काम बन जायेंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को आज शादी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।