मार्च माह में कई ग्रह का होगा फेरबदल, जानें राशि के मुताबिक कैसा होगा आप पर असर

March 2023 Rashifal: साल 2023 का तीसरा महीना मार्च बस शुरू ही होने वाला है। ऐसे में हर व्यक्ति जानना चाहता है कि आने वाला महीना उसके लिए किस तरह का प्रभाव लेकर आएगा। इसके लिए ज्योतिष ही एक मात्र माध्मय है। मार्च 2023 इस बार काफी खास रहेगा क्योंकि इस महीने में ग्रहों के कई शुभ योग बनेंगे।

मेष मार्च 2023 राशिफल (Aries March 2023 Horoscope)
आपके विरोधी शांत रहेंगे। इस महीने अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखे।

वृषभ मार्च 2023 राशिफल (Taurus March 2023 Horoscope)
परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। इस महीने परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से आपका मन उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव की भी संभावना है। खुद का ध्यान रखे। छात्र अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएंगे। निकट भविष्य में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

मिथुन मार्च 2023 राशिफल (Gemini March 2023 Horoscope)
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ समय अच्छा रहेगा। आपके कई पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। यह माह नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। वेतन के साधन बढ़ सकते हैं।

कर्क मार्च 2023 राशिफल (Cancer March 2023 Horoscope)
इस राशि के जातकों को इस महीने आमदनी अच्छी होगी। जमीन से जुड़े लाभ होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। पार्टनर से उत्साहजनक जानकारी मिल सकती है। आपके रिश्ते अच्छे होंगे।

सिंह मार्च 2023 राशिफल (Leo March 2023 Horoscope)
इस महीने आपको भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आपको योजनाए विफल होगी। आपके प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकते हैं। नौकरी में कई जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मौसम में स्वास्थ का ध्यान रखे।

कन्या मार्च 2023 राशिफल (Virgo March 2023 Horoscope)
आपके लालची स्वभाव के कारण किसी काम में आपको निराशा हो सकती है। लव लाइफ में परेशानियां दूर होंगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। अतिरिक्त आमदनी होने के योग भी अच्छे हैं। नौकरी के लिए समय मिलाजुला है। स्वास्थ का ध्यान रखे।

तुला मार्च 2023 राशिफल (Libra March 2023 Horoscope)
आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। व्यापार में आय स्थिर रह सकती है। मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आप कोई नया वाहन या कोई मशीनरी खरीदना चाह सकते हैं।

वृश्चिक मार्च 2023 राशिफल (Scorpio March 2023 Horoscope)
इस राशि वाले लोगों की आमदनी बनी रहेगी लेकिन खर्च अधिक होगा। विरोधी की वाणी नरम रहेगी और समय पर काम होगा। व्यापार में खर्च अधिक और लाभ कम होगा। मानसिक तनाव से बचकर रहे।

धनु मार्च 2023 राशिफल (Sagittarius March 2023 Horoscope)
आप नया वाहन खरीद सकते हैं। इस महीने कुछ रोजगार मिल सकता है। घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा। पुरानी चोट फिर से उभर सकती है। न्यायिक कार्यों में पक्ष मजबूत रहेगा और संतान का सहयोग मिलेगा।

मकर मार्च 2023 राशिफल (Capricorn March 2023 Horoscope)
आप नया वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। आय में सुधार के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा। इस माह आपको कुछ नया कार्य मिलेगा। पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होने की संभावना है। सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी।

कुंभ मार्च 2023 राशिफल (Aquarius March 2023 Horoscope)
इस माह आपको परिवार से हर तरह का सहयोग और सम्मान मिलेगा। किसी भी तरह का विवाद या तनाव नहीं होगा। नौकरी के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। आपका दबदबा बढ़ेगा। इस माह आपका मानसिक तनाव कम होगा। आप थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे।

मीन मार्च 2023 राशिफल (Pisces March 2023 Horoscope)
इस माह आप बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। कोई कानूनी विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए कुछ चिंताएं दूर करने वाला हो सकता है।