20 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों के दुख दूर करेंगे हनुमान जी, मिलने वाला है लाभ ही लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आएगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप कोई उधारी का सौदा मत कीजिए अन्यथा समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक समस्याएं लेकर आया है। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी महिला मित्र से वाद विवाद होने की संभावना बनी हुई है, जो लम्बा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के चलते अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वह वापस ले सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है, जो आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उसका आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर काफी परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माता जी से बातचीत कर सकते हैं। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी की सेहत में गिरावट होने के कारण भागदौड़ करनी होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। आज आपको किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। ज्यादा तले भुने भोजन का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे मिलकर आपको बेहद खुशी होगी। आप अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। जीवन में चल रही दुख परेशानियां दूर हो जाएंगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपकी चुगली भी लगा सकती है। अचानक काफी लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप दिन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में भी व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपनी समझदारी से कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज छोटे व्यापारीयों का दिन उत्तम नजर आ रहा है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे, जिसका आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आज जीवनसाथी से कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ साबित होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को धन लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मदद मिलेगी और आप खुला खर्चा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना होने की पूरी संभावना बनी हुई है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी बात के लिए वरिष्ठ सदस्यों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।