सावन में कर लें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली, भोलेबाबा सारे कष्ट करेंगे दूर

सावन का महीना भगवान शिव जी को बेहद प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सावन महीने का इंतजार शिव भक्तों को बड़ी ही बेसब्री से होता है। शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना बहुत ही खास माना गया है। बहुत ही जल्द सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इस बार 25 जुलाई से सावन माह शुरू होगा। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में सभी सोमवार का व्रत करने भगवान का अभिषेक करने से भक्तों को बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान शिव जी की कृपा से सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि चातुर्मास में इस संसार का संचालन करने वाले भगवान शिवजी इस दौरान की गई पूजा उपासना से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति के जीवन की सारी मुश्किलों को दूर करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। ज्योतिषशास्त्र में अलग-अलग मनोकामना को पूरा करने के लिए सावन महीने के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको अगर व्यक्ति करता है तो उसे लाभ जरूर मिलेगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सावन महीने में कौन से उपाय करके अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल बनाने में सफल हो सकते हैं। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सावन महीने में इन उपायों को करने से मनोकामनाएं होगी पूरी

खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए सावन में करें यह उपाय

अक्सर देखा गया है कि शादीशुदा जिंदगी में किसी न किसी वजह से समस्या बनी रहती है। पति-पत्नी का आपस में किसी न किसी कारण वाद-विवाद होता रहता है। अगर आपके दांपत्य जीवन में भी परेशानियां चल रही हैं तो ऐसी स्थिति में सावन के महीने में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक कीजिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पति-पत्नी अभिषेक साथ में करें।

पैसों की तंगी दूर करने के लिए सावन में करें ये उपाय

अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापार में नुकसान या नौकरी में दिक्कत होने की वजह से पैसों की तंगी उत्पन्न होने लगती है। अगर आपके जीवन में भी इस प्रकार की समस्या चल रही है तो सावन के महीने में आप एक उपाय कर सकते हैं। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप सावन माह के सोमवार के दिन शिवलिंग का अनार के जूस से अभिषेक कीजिए।

बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए

अगर कोई व्यक्ति हमेशा बीमार रहता है या फिर कोई गंभीर बीमारी है तो इन दोनों ही स्थितियों से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में रोजाना काले तिल मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक कीजिए। इस उपाय को करने से आपको बहुत राहत प्राप्त होगी।

जिंदगी की मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए

अगर आपके जीवन में बार-बार किसी न किसी वजह से मुश्किल उत्पन्न हो रही है या फिर काम नहीं बन रहे हैं तो शादीशुदा जोड़ा सावन के महीने के सभी सोमवार को भगवान शिव और माता पार्वती को चावल की खीर अर्पित करें। इससे जीवन की सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।