17 July Rashifal: आज बन रहा विशेष योग, इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, सभी राशि वाले जानें अपना हाल

17 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 जुलाई 2021 राशिफल | 17 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसकी वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। अचानक किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज होगा, आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। घर के किसी छोटे बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है, जिससे आप मानसिक तनाव में रहेंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। जरूरी कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। खर्चो में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ जरूरी कार्य विलंब हो सकते हैं, उसके कारण आपका मन चिंतित होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज निवेश में अच्छे लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। व्यापार में उत्तम लाभ मिल सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर नहीं योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होने वाला है। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर आपने पहले कहीं निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अधिक लाभ के चक्कर में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भाई-बहनों के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार करने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी में सहकर्मियों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका नाम हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा। आप जिस कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य पूरा साथ देगा। मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। थोड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कोई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। प्रेमियों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी मामले को आप शांति पूर्वक बैठकर सुलझाने की कोशिश कीजिए। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभ बढ़ सकता है।