20 फरवरी 2023 राशिफल: आज 2 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, परिवार में खुशी का रहेगा माहौल, मिलेगी नई नौकरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन करियर के मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। परंतु आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपसी चल रहे वाद विवाद भी समाप्त हो जाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। आपकी कोई पुरानी रुकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप प्रत्येक कार्य में उत्साह से आगे बढ़ेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अपने कुछ निजी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। अध्यात्म के कार्य के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आप अपने संस्कार और परंपराओं का पाठ संतान को पढ़ाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कामकाज की गति तेज रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपने कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी पद की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का दिल जीतने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार बजट बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और तभी किसी काम में आगे बढ़ना होगा। आपने यदि किसी को कोई वचन दिया या वादा किया है, तो आप उसे भी समय रहते पूरा कर सकते हैं। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे रहेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी। आप एक दूसरे के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आज आप कोई भी गलत फैसला मत लीजिए, इसलिए आप काम में जल्दीबाजी बिल्कुल भी मत कीजिए। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधर मत दीजिए, नहीं तो वापस मिलने में कठिनाई होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य की तरफ भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर करने से बचना चाहिए। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। धन संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज परिवार में किसी मेहमान का आगमन होने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका छुपा हुआ टैलेंट बाहर निकलेगा, जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी प्राप्त हो सकता है। आप किसी दूसरे की बात में आकर कहीं भी निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्ति किसी अच्छी नौकरी को कर सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच से किसी को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार पर आपको ध्यान देना होगा। किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार करने के बाद ही कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। लेन-देन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है।