20 जुलाई 2023 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों का भाग्यशाली रहेगा दिन, मिलेगी खुशियों की सौगात

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए थोड़ा कठिन नजर आ रहा है, आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माताजी की सेहत में आज गिरावट देखने को मिल सकती है, क्योंकि उन्हें कोई पैरों में दर्द या गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी आमदनी में वृद्धि होने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। एक से ज्यादा स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को दूसरों के आगे उजागर ना करें, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा परिणाम लेकर आया है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद आज किसी बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उलझन से भरा रहेगा। व्यापार में आपको बेवजह का तनाव बना रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसकी वजह से आपकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है। आपको बेकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। छोटे बच्चों की आज किसी चीज की फरमाइश को पूरा कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सफलता के नए-नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और आप उन्हें डिनर डेट पर ले जा सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कुछ लोग आपको अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करेंगे, आपको किसी की बातों में नहीं आना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनको कुछ समय और परेशान होना पड़ सकता है उसके बाद ही सफलता मिलती नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो वह दूर हो जाएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। परिवार में आज सभी सदस्यों की जरूरत होगी। आपको काम में अत्यधिक मेहनत करने के कारण थकान का अनुभव हो सकता है। आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत सावधानीपूर्वक चलाना होगा, नहीं तो वाहन की अचानक खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी अच्छा नजर आ रहा है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपका किसी नए वाहन की खरीदारी करने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के लिए दौड़ भाग में लगे रहेंगे। मानसिक और शारीरिक तौर पर आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ निराशाजनक नजर आ रहा है। अत्यधिक काम के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट हो सकती है। लेकिन आप अपने कामों पर से ध्यान ना हटाएं। परिवार में आज शांति भरा माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा सुखद रहेगी।