20 जून 2022 राशिफल: भोलेबाबा की कृपा से 2 राशियों के जीवन के कष्ट होंगे दूर, धन लाभ और मान-सम्मान मिलने के संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 जून 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो व्यक्ति अपनी वर्तमान नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद आप किसी धार्मिक आयोजन पर भी जा सकते हैं। आपको अपने कामकाज में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए दिन रहने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। जरूरी कामों में परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको बहुत ही जल्द अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती नजर आ रही है। महान पुरुषों के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी लेकर आया है। घर और बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। जरुरी मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। शाम के समय आप देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। समाज में आपके दायित्वों में वृद्धि होगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप धन का निवेश करना चाहते हैं, तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के काम समय पर पूरा कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी तरक्की देखकर आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आपको फोन के माध्यम से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के विशेष योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से मिलना-जुलना पड़ सकता है, जिसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन की बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने का आयोजन कर सकते हैं। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों की तरफ ध्यान लगाना होगा, तभी वह सफल हो पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो अभी उसमें आपको और चक्कर काटने पड़ेंगे, तभी आपको जीत मिल सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा धन डूब सकता है। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कामकाज के सिलसिले में किसी पर ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी काम खुद पूरे करने होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शादीशुदा व्यक्ति का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। माता-पिता के आशीर्वाद और सलाह से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। शाम के समय परिवारवालों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि व्यवसाय संबंधित समस्याएं चल रही थीं, तो उनसे भी आपको छुटकारा प्राप्त होगा।