20 May Rashifal: ये 5 राशि वाले धन के मामले में रहेंगे भाग्यशाली, मिलेगी कोई बड़ी उपलब्धि

20 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 मई 2021 राशिफल | 20 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मुनाफा बढ़िया रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विषम परिस्थितियों पर आप काबू पा सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। बच्चों की तरफ से अधिक चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी दुखी रहेगा। माता-पिता के साथ आप थोड़ा वक्त व्यतीत करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। माता के आशीर्वाद से आपको हिम्मत मिलेगी। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपनी जरूरी योजनाओं को लेकर अधिक भागदौड़ कर सकते हैं। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज अपने महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कामकाज के सिलसिले में नई योजनाएं बन सकती हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अनजान व्यक्तियों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज पराक्रम और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। भूमि या मकान की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन पर आपको ध्यान देना होगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की खोज कर रहे थे उनको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना नजर आ रही है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़िया बनाकर चलने होंगे। कारोबार में लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। कुछ नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिल सकता है परंतु आप किस भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गाड़ी चलाते समय आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। यातायात नियमों का पालन कीजिए अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहा है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों का आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्यस्थल पर आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें, इससे आपको फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति नजर आ रही है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक रहेगा। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। सफलता के नए मौके हाथ लग सकते हैं। कार्यस्थल में पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। वेतन में वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज में फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनके लिए आप पहले से तैयार रहें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। नौकरी में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।