21 जुलाई 2023 राशिफल: आज 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, बड़ा धन लाभ होने के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 जुलाई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भविष्य पर आप जोर बनाए रखें। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। समाज में आप अपने कार्यों से अच्छी जगह बनाने में कामयाब होंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। लेकिन आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम है। बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेंगे। छात्रों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। लेकिन कार्य क्षेत्र में आज किसी बात को लेकर साथियों से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बने हुए हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जो व्यक्ति विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी गलती के कारण आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको व्यापार में एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी जो आपको खुशी देगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। ऑफिस के कामों को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आज जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि मतभेद चल रहा था, तो वह आज बातचीत के जरिए समाप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से काफी अच्छा नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप खूब पैसा लगाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर के बड़े सदस्यों से किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही मत कीजिए, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना पड़ सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन करियर के मामले में काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम आज गति पकड़ेगा। मेहनत करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए और साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता नजर आ रहा है। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। मामा पक्ष से धन लाभ मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आपके निरंतर प्रयासों से आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी सरकारी काम के नियमों में सकारात्मक सोच बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, तो किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आस्था और विश्वास से आपका मनोबल ऊंचा होगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कला और कौशल में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।