22 April Rashifal: इन 5 राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, घर में सुख-समृद्धि का होगा आगमन

22 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 अप्रैल 2021 राशिफल | 22 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के आज सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को लाभदायक समझौते मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन में आज किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। जीवनसाथी आपका पूरा सपोर्ट करेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में कोई भी बदलाव ना करें। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा स्वभाव ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपको कामकाज में लगातार सफलता दिला सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक चिंता कम होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़े ही परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। सुख-सुविधाओं के लिए आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप बेवजह की चिंता ना करें। व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशानी में नजर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। मानसिक रूप से आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों के दिमाग में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसको लेकर आप बेचैनी महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है इसलिए पैसों का लेनदेन मत करें। व्यापार से जुड़ी हुई यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी अधिक रहेगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के अच्छे व्यवहार से बिगड़ी हुई स्थितियां सुधर सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। जरूरतमंद जातकों की मदद करने का मौका मिलेगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलकर आप कोई महत्वपूर्ण कार्य अंजाम दे सकते हैं, जिससे बड़े अधिकारियों की सराहना मिलेगी। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए कामों में फायदा मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत जातकों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करके आप बेहद खुश रहेंगे। कुछ अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विदेश में काम कर रहे जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आज कुछ नया जानने की इच्छा जागृत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी योग्यता और अनुभव फायदेमंद साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। मन की शांति बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ कार्य प्रगति पर आएगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कर्म क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं।