22 June Rashifal: इन 6 राशियों का हंसते-हंसते बीतेगा आज का दिन, कारोबार में होगी बरकत

22 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 जून 2021 राशिफल | 22 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कुछ अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। विशेष कामों में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक तालमेल और प्रतिष्ठा बेहतर रहेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। मेहनत के बल पर आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। कमाई से ज्यादा थोड़े खर्चे रहेंगे इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए जातक अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। ग्राहकों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपने मन पर काबू रखना होगा। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन रहेगा। अचानक किसी बड़े मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। काम में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल होगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। जो जातक काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। छोटे भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी। आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई निवेश कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अति उत्तम नजर आ रहा है। किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। परिजनों से शुभ समाचार मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। जीवन की परिस्थितियों में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं तो वह आज पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। काम की गति धीमी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कारोबार से जुड़े हुए जातक कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से धन-लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कठिन नजर आ रहा है परंतु आप निराश ना हो। अधिकारी कार्यों को देख कर प्रशंसा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है, साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। खास व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कई लाभ मिल सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। कारोबार से संबंधित खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलने की संभावना नजर आ रही है।