22 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों के लिए खुशियां लाया है दिन, नौकरी में प्रमोशन के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, जिससे घर में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम रहेगा, जिसके कारण से आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दी से फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। सुख-सुविधाएं मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थी वर्ग के किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए समय कुछ कमजोर नजर आ रहा है, क्योंकि उन्हें अपनी कुछ योजनाओं को बहुत ही सोच समझकर फाइनल करके आगे बढ़ना होगा। आपकी कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला यदि न्यायालय में चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑनलाइन काम करने वाले व्यक्तियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे। कुछ दैनिक जरूरतों की पूर्ति के सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करें। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय सामान्य नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धर्म-कर्म के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी कानूनी काम को करने में आपको उसके नीति नियमों का पूरा पालन करना होगा, नहीं तो आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। कामकाज के मामले में दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको जल्दीबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में अगर किसी भी प्रकार की समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है, जिससे आपको सीख लेनी होगी। धन के मामले में आपको पूरा फोकस रखना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपके काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा और आप इधर-उधर की बातों की परवाह ना करते हुए उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका भाग्य मजबूत नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आज किसी यात्रा से लाभ मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और जिससे आपकी कुछ नई डील भी फाइनल हो सकती है। आप खानपान पर कंट्रोल बनाए रखें। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट खराब हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति विभिन्न मोर्चों पर काम कर सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को भी करना होगा। जो व्यक्ति कामकाज ढूंढ रहे हैं, वह तेजी से आगे बढ़ेंगे और उन्हें कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आपको अपने सभी कार्य खुद पूरे करने होंगे। कामकाज की योजनाओं को उजागर ना करें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।